Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़ा
  • देहरादून

भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़ा

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑपरेशन फेक पिल के तहत ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नामी फार्मा कंपनियों नाम पर नकली जीवन रक्षक दवाइयां 50-60 फीसदी डिस्काउंट पर बेच रहा था। मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो महीनों से इस गिरोह के खिलाफ इनपुट जुटाए जा रहे थे। यह सिंडिकेट एसके हेल्थ केयर नाम से फेसबुक पेज के माध्यम से संचालित हो रहा था। आरोपी सनफार्मा, मैनकाइंड, जायडस और मैकलियोड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों की 25 से अधिक ब्रांडेड दवाओं नकली तैयार कर ऑनलाइन रहे थे। इन्हें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में बिना लाइसेंस के सप्लाई किया जा रहा था। ठोस सबूत जुटाने के लिए एसटीएफ ने खुद एक ग्राहक बनकर फेसबुक पेज के जरिए ऑर्डर दिया। कोरियर से गया और वाराणसी से जो दवाएं देहरादून पहुंचीं उन्हें असल कंपनियों की लैब में जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में दवाएं पूरी तरह से नकली और मानकों पर फेल पाई गईं। इसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बेगम सराय, संभल, यूपी निवासी जतिन सैनी और साईं लोक, जीएमएस रोड देहरादून निवासी गौरव त्यागी मूल पता खरखौदा, मेरठ को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में बीएनएस, एनडीपीएस, कॉपीराइट और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए एसटीएफ की टीमें दबिश दे रही हैं। कोटद्वार में नकली दवा बना रहे एक प्लांट को सीज किया गया है। वहीं भगवानपुर में एक दवा प्लांट से सेंपल लिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौकीदार सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज
Next: पुलभट्टा में बाइक सवार से 129 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.