Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रोपर्टी डीलर से चेन लूट मामले में कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रोपर्टी डीलर से चेन लूट मामले में कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। प्रोपर्टी डीलर के गले से सोने की चेन लूटने के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बीते शनिवार को प्रोपर्टी डीलर आशीष गुप्ता पुत्र साधुराम गुप्ता निवासी ढकरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई को वह अपनी बाइक से ऐटनबाग से अपने घर जा रहा था। इस बीच कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की। रविवार देर रात पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को लूट की चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ढकरानी निवासी तीनों आरोपियों फारुख पुत्र भूरा, मोबिन पुत्र मतलूब हसन और रियाजुल पुत्र मसूद के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि पुलिस टीम में एसएसआई दीपक मैठाणी, चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, मोहन कुमार, रजीनश कुमार, श्रवण कुमार व गणेश नेगी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी स्टेंड की जमीन धंसने से वाहन टौंस नदी में गिरा
Next: किसानों को नहीं मिल रहा टमाटर का उचित दाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.