Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसानों को नहीं मिल रहा टमाटर का उचित दाम
  • देहरादून

किसानों को नहीं मिल रहा टमाटर का उचित दाम

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार के गांवों में इस बार टमाटर का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है, लेकिन किसानों को टमाटर के उचित भाव नहीं मिलने से उनमें निराशा है। किसानों का कहना है उन्हें टमाटर के दाम मात्र दस से पंद्रह रुपए प्रति किलो की दर से मिल रहे हैं। किसानों ने कहा कि आढ़ती और दलालों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। किसान विजय सिंह, फतेह सिंह, विक्रम, मनोज, सुपिया, हरि सिंह, बहादुर सिंह, रणवीर, अर्जुन, हरदास, रमेश, रतन सिंह, दीपेश, दीवान सिंह ने बताया कि पिछले चार माह से टमाटर की फसल के उत्पादन के लिए मेहनत की गई थी। बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती से ही साल भर के लिए परिवार की जरूरतें पूरी की जाती हैं। लेकिन इस बार टमाटर के दाम बिल्कुल कम मिल रहे हैं। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। देहरादून मंडी में भी टमाटर का दाम कम मिल रहा है, जिससे यहां से देहरादून तक का भाड़ा भी नहीं मिल रहा है। आढ़ती क्षेत्र में आकर ही टमाटर खरीद रहे हैं, लेकिन वो भी दस से पंद्रह रुपए प्रति किलो की दर से कीमत दे रहे हैं। अन्य मंडियों में भी उचित दाम नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में साहिया मंडी में ही टमाटर बेचने पड़ रहे हैं। स्थानीय किसानों ने टमाटर समेत अन्य नगदी फसलों के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग प्रदेश सरकार से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोपर्टी डीलर से चेन लूट मामले में कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 12 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.