Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी जवानों का धरना 13वें दिन भी जारी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून

पीआरडी जवानों का धरना 13वें दिन भी जारी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले पीआरडी जवानों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर एकता विहार में धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। धरने के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी एवं अनिल नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश संयोजक मंडल के प्रमोद कुमार मंदरवाल, संजय सिंह पवार एवं नवीन बिष्ट के नेतृत्व में सभी जवानों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।संगठन ने कहा कि पीआरडी जवान हर परिस्थिति में चाहे आपदा हो, थाना-चौकी ड्यूटी, सचिवालय कार्य या कोविड काल में निष्पक्ष भाव से 10 से 15 घंटे तक अल्प वेतन में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे जवानों में रोष व्याप्त है।वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि पीआरडी जवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई जवान ड्यूटी के दौरान या दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं, इसलिए सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।संगठन ने चेतावनी दी कि जब जवान वर्दी में रहकर आंदोलन करने को मजबूर हों, तो यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। अतः सरकार से मांग की गई कि दो सूत्रीय मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी कर समाधान किया जाए।धरने में गंभीर रावत, विनोद तोमर, सुधीर तोमर, सरिता राय, अंजना कंडारी, अंकित तोमर, जसपाल वर्मा, सुशील कैंतूरा, अनिल दत्त, नीरज, पप्पू सिंह, गीता रावत, उजाला रावत, संगीता ओझा, अभिषेक, राहुल, सत्येंद्र, प्रवीन सहित अनेक पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा कर ई-चालान मशीन तोड़ी
Next: राशिफल 31 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.