Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा कर ई-चालान मशीन तोड़ी
  • देहरादून

वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा कर ई-चालान मशीन तोड़ी

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने दरोगा के हाथ से ई-चालान मशीन छीनकर सड़क पर पटक कर तोड़ दी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से उलझने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे मंडी चौक पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। टीम में एसएसआई प्रमोद शाह, बाजार चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण पुंडीर, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल कवि शर्मा मौजूद थे। इसी दौरान लाल पुल की ओर से बिना हेलमेट आ रहे एक दोपहिया वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। इस वाहन के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और आगे की प्लेट मुड़ी हुई थी। पुलिस जब वाहन चालक से नाम-पता पूछ रही थी, तभी टोपी पहने एक अन्य व्यक्ति वहां आ पहुंचा। वह पुलिसकर्मियों पर रोब गांठने लगा और वाहन रोकने का कारण पूछते हुए उलझ गया। जब पुलिस ने उससे उसकी पहचान पूछी, तो वह आक्रामक हो गया। उसने बाइक पर बैठे युवक को नीचे उतार दिया और खुद वाहन पर बैठ गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धमकी देनी शुरू कर दी। जब आरोपी जबरन वाहन को आगे धकेलने लगा और पुलिस ने उसे रोका तो उसने एसआई प्रवीण पुंडीर के हाथ पर झपट्टा मार दिया। उसने उनके हाथ से ई-चालान मशीन छीनकर सड़क पर पटक दी। जिससे मशीन टूट गई। पुलिसकर्मियों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गंदी-गंदी गालियां देते हुए पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस खींचातानी में कांस्टेबल कवि शर्मा की वर्दी की कमीज का बटन टूट गया। हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू में किया और पुलिस वाहन में बैठाया। आरोपी की पहचान राजेंद्र पाल (49) निवासी उत्सव विहार, बल्लीवाला चौक के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, युवाओं को मिला अतिरिक्त समय
Next: पीआरडी जवानों का धरना 13वें दिन भी जारी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.