
हरिद्वार(आरएनएस)। पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज के पावन पर्व पर शनिवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ तीज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स श्रीमती दीपशिखा भुल्लर मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने किया। पुलिस लाइन की महिलाओं के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। डांस, मेहंदी, तीज क्वीन और सवाल-जवाब प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में मिस रेशमा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मोनिका बनीं तीज क्वीनतीज क्वीन प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल कर तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। योगिता द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली अन्य महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय परंपराओं और तीज पर्व की संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती दीपशिखा भुल्लर ने समारोह की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल, सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं से भविष्य में भी सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।समारोह में करीब 250 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और उत्साह को और मजबूत किया।

