Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशिक्षुओं ने एक सप्ताह तक पौध रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • अल्मोड़ा

प्रशिक्षुओं ने एक सप्ताह तक पौध रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय व शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वावधान में बीएड एवं एमएड प्रशिक्षकों ने एक जून से पांच जून तक वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर कोरोनाकाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल के निर्देशन में सोशल प्लेटफाॅर्म पर भी पौधारोपण की उपादेयता की अलख जगाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ने की भी अपील की।
पौधारोपण अभियान में शिक्षा संकाय के प्राध्यापकों, शोधार्थियों व प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने घरों, आस-पास मंदिरों, विद्यालयों, बागों आदि जगहों में हर एक-एक पीपल पौध रोपे अभियान चला वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। खासतौर पर चौड़ी पत्तीदार पौधों का रोपण कर रोपित पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आम, अमरूद, बांज, बुरांश, उतीस आदि दर्जनभर प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक यूट्यूब इत्यादि माध्यमों से प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रेरक वीडियो डालकर लोगों को भी पौधारोपण के महत्व को समझाया। समाज के हर वर्ग ने प्रशिक्षुओं की इस मुहिम से जुड़कर सैकड़ों फलदार एवं स्वास्थ्य वर्द्धक पौधों का रोपण कर अभियान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। इस कार्यक्रम में प्रो भीमा मनराल, डाॅ संगीता पंवार, डाॅ नीलम कुमारी, अंकिता कश्यप, गौहर फातिमा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंगू से बचाव की तैयारी में जुटा नगर निगम
Next: एनयूजे इंडिया के प्रांतीय सम्मेलन में उठे पत्रकारों से संबधित कई मुददे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.