Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रधानाचार्य से मारपीट में नामजद छात्र गिरफ्तार
  • हरिद्वार

प्रधानाचार्य से मारपीट में नामजद छात्र गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2022
rns featured image new

रुड़की। राजकीय इंटर कॉलेज कुंजा बहादुरपुर के प्रधानाचार्य के साथ कुछ लोगों ने घर जाते समय मारपीट कर दी। पुलिस ने एक नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में 11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। वह नाबालिग बताया गया है। प्रधानाचार्य राम किशोर, परिचारक महेश कुमार के साथ शुक्रवार शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए मिले। उन्होंने बाइक को रोककर गाली गलौज तथा मारपीट कर डाली। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित प्रधानाचार्य ने एक छात्र को नामजद कर 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर नामजद छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेएम के औचक निरीक्षण में नहीं मिले कार्यालयों में सात कर्मचारी
Next: सैन्य कर्मी की तलाश को गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.