Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पूर्व फौजी की मौत के बाद, चौकी में लोगों का हंगामा
  • नैनीताल

पूर्व फौजी की मौत के बाद, चौकी में लोगों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों अज्ञात वाहन की चपेट में आए पूर्व सैनिक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने लामाचौड़ चौकी का घेराव कर घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी चालक की गिरफ्तारी और क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बीते 17 अप्रैल को पीपल पोखरा नम्बर एक फतेहपुर निवासी सेना से सेवानिवृत्त हवलदार बलवंत सिंह धामी (43) को सुबह मार्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल में धामी को मृत घोषित कर दिया था। घटना से गुस्साए लोगों ने तब भी जमकर हंगामा किया था। मृतक के चचेरे भाई दुर्गा सिंह धामी निवासी कमलुवागांजा गौड की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बीते सोमवार को पूर्व सैनिकों ने मुखानी थाना एसओ को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को पूर्व फौजी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने लामाचौड़ चौकी का घेराव किया। चौकी का घेराव करने वालों में हंस पांडे, खीमा देवी, कमला देवी, कौशल्या देवी, स्वाती, बिमला मेहरा, देवकी देवी, बसन्ती देवी, दमयंती कोरंगा, हेमलता बोहरा, हेमा पांडेय, बबिता, कमला देवी, रमा देवी, बिमला भट्ट, ज्योति, गीता अधिकारी, दीपा, हीरा सिंह बिष्ट, कमल रावत, आरती मेहरा, बिमल भट्ट, राधा दानू, प्रेमा देवी, गीता बोरा, भूपेन्द्र साही, फकीर धामी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी
Next: पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा युवक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.