Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक यात्रा, गोदियाल बोले-आस्था के खिलाफ है लाइव प्रसारण
  • देहरादून

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक यात्रा, गोदियाल बोले-आस्था के खिलाफ है लाइव प्रसारण

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में गर्भगृह में की गई पूजा के लाइव प्रसारण पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज किया। कहा कि यह परंपराओं के अपमान के साथ साथ पाप से भी कम नहीं। उत्तराखंड के लिए कोई नई विकास योजना और आपदा राहत के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा न होने के लिए कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी से नाराजगी जाहिर की। शुक्रवार को पीएम के जाने के तत्काल बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अलग अलग हमला बोला।

राजीव भवन में आननफानन में आयोजित प्रेस कांग्रेस में गोदियाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान भी केंद्र सरकार केदारधाम को राजनीतिक प्रयोग करना चाहती थी। उस वक्त मेरे विरोध के कारण ही वहां लेजर शो स्थगित हो पाया था। गर्भगृह में पूजा का लाइव प्रसारण आस्थाओं के खिलाफ है भाजपा सरकार ने कुछ अरसा पहले आदेश किया था कि गर्भग़ह से पूजा का प्रसारण नहीं होगा। अब खुद ही इस नियम को तोड़ डाला। भाजपा ने केदारनाथ धाम परिसर को चुनावी मंशा से उपयोग किया, वो भी बहुत ही गलत है। यही नहीं कांग्रेस के विधायक मनोज रावत का भी प्रदेश सरकार ने अपमान किया है।

 

केदारनाथ में बोले पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड का है आने वाला दशक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि, गर्भगृह की पूजा का प्रदर्शन आस्था का अपमान है। यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक ड्रामा था। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो हम मनुष्यों के पापों को माफ करें। दूसरी बात यह कि मोदी जी से प्रधानमंत्री के रूप में उम्मीद थी कि वो आपदा से जूझते इस प्रदेश को कुछ राहत देंगे। लेकिन राजनीतिक यात्रा पर आए पीएम उत्तराखंड के हाथ खाली छोड़ गए।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है, हमें उम्मीद थी कि पीएम आ रहे हैं तो उत्तराखंड को आपदा की वजह से लगे जख्मों पर जरूर महरम लगाएंगे। क्या पता था कि वो धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक यात्रा पर आ रहे हैं। भाजपा के नेता भाषणों में उत्तराखंड से बहुत लगाव दिखाते हैं और धरातल पर कभी कुछ नहीं करते। जनता सब देख रही है। भाजपा वर्ष 2022 के लिए अपना बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रखे। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा, मैनें पीएम के दौरे का स्वागत किया था, पर अब मैं निराश हूं। उत्तराखंड को कुछ तो दिया नहीं उल्टे हमारी आस्था-परंपराओं को रौंद कर चले गए। गर्भगृह की पूजा का सोशल मीडिया और चैनलों से प्रसारित करना बहुत ही गलत है। यह गर्भग़ह की मर्यादा का उल्लंघन है। देवप्रस्थान में राजनीति न करने की परंपरा को भी तोड़ डाला गया। प्रभु हमें माफ करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में बोले पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड का है आने वाला दशक
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत का आरोप, केदारनाथ में भाजपा की मार्केटिंग करने आए हैं पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.