Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पीलीभीत से टनकपुर के बीच हुआ इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल
  • ऊधम सिंह नगर

पीलीभीत से टनकपुर के बीच हुआ इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

सीआरएस ने किया विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण

रुद्रपुर। पीलीभीत से टनकपुर तक रेलवे ट्रैक में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीलीभीत से टनकपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल भी किया। इस दौरान इलेक्ट्रिक इंजन खटीमा स्टेशन पर भी रुका। इसके पीछे डीजल इंजन के साथ दो बोगी भी जुडक़र आई थी इसमें रेलवे के अधिकारी बैठे थे। मां पूर्णागिरी के दर्शनार्थियों के साथ पहाड़ आने वाले लोगों को जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेन में सफर करने का मौका मिलने जा रहा है। पीलीभीत से टनकपुर तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। कई बार गोरखपुर मुख्यालय और इज्जतनगर मंडल के अधिकारी भी खामियों को दुरुस्त कराने के लिए निरीक्षण कर चुके हैं। विद्युतीकरण का फाइनल टच देने को सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान अधिकारियों के साथ खटीमा पहुंचे। खान ने बताया कि जून 2020 में विद्युतीकरण का कार्य 70 करोड़ अनुमानित लागत से पीलीभीत से टनकपुर कार्य मार्च में पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भी मंत्रालय का आदेश होगा ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन, रिले कक्ष, आईपीएस बैट्री कक्ष का निरीक्षण भी किया। यहां पर डीआरएम आशुतोष पंत, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे एके शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर रेल विद्युतीकरण सुधांसु कृष्ण दूबे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, सीनियर डीई टीआरडी सतेंद्र सिंह, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी नरेंद्र जोशी, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे मनरेगा कर्मी
Next: फर्जी बैंक कस्टमर केयर नंबर से 1 लाख 90 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.