Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी बैंक कस्टमर केयर नंबर से 1 लाख 90 हजार की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी बैंक कस्टमर केयर नंबर से 1 लाख 90 हजार की ठगी

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। अगर बैंक के कस्टमर केयर नंबर को जानना है तो इसके लिए सिर्फ संबंधित बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही सर्च करें। गूगल में बैंकों के कस्टमर केयर नंबर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले साइबर ठगों ने जाल बिछाया है। ऐसे ही जाल में फंसकर रुद्रपुर की एक महिला एक लाख 90 हजार की साइबर ठगी का शिकार हो गयी। रुद्रपुर के अंबेडकर नगर निवासी एक महिला के खाते से अज्ञात लोगों ने फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर कॉल के माध्यम से ठगी एक लाख 90 हजार रुपए खाते से उड़ा लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर खेड़ा निवासी सोनी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बीती 20 जनवरी को उसके बेटे ने चैक संबंधी किसी जानकारी को लेने के लिए गूगल से शाखा का कस्टमर केयर का नंबर निकाला। नंबर पर बात करने के दौरान फोन पर बात कर रहे शख्स ने पीडि़त महिला से मोबाइल नंबर को वेरीफाई करने को कहा। आरोपी ने पीडि़त महिला को नंबर वेरीफाई करने के लिए ओटीपी बताने को कहा गया। साथ ही ओटीपी बताने के बाद फोन को स्विच ऑफ करने को कहा। पीडि़त महिला ने आरोपी को ओटीपी नंबर बताने के बाद फोन को स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का शक हुआ तो उसने पास के ही एक एटीएम से बेलेंस चेक किया, लेकिन तब तक महिला के खाते से आरोपी ने एक लाख 90 हजार रुपए उड़ा चुके थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बैंक कभी फोन पर नहीं पूछते व्यक्तिगत जानकारी
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग इसके प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। बैंकों के कस्टमर केयर सेंटर के नाम पर खाता नंबर, एटीएम नंबर, ओटीपी आदि पूछकर कई बार साइबर ठग लोगों को चूना लगाते हैं। अब गूगल में भी कई बैंकों के कस्टमर केयर के नाम पर फर्जीबाड़ा कर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। बैंक की ओर से कभी भी फोन पर खाते से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी नहीं पूछी जाती हैं। बैंक बेहद गोपनीयता बरतते हुए ग्राहकों को सुविधाएं देते हैं। खाते से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर सीधे संबंधित शाखा में जाकर या बैंक की अधिकृत वेबसाइट पर ही जाकर जानकारी जुटानी चाहिए। ताकि साइबर ठगों की चाल से बचा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीलीभीत से टनकपुर के बीच हुआ इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल
Next: 12.74 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.