Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पत्नी पर जहर देकर मारने की साजिश रचने का आरोप
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी पर जहर देकर मारने की साजिश रचने का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। प्रीत बिहार के एक व्यक्ति ने पत्नी पर कुछ लोगों से सांठगांठ कर जहर देकर मारने का प्रयास करने व कीमती जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रीत बिहार निवासी तौकीर अहमद ने बताया कि उसकी शादी को कई साल हो चुके हैं। वह बाहरी देश में रहकर नौकरी करता था। नौकरी के दौरान परिवार का सारा खर्च भी भेजता रहता था। बताया कि पत्नी ने दबाव बनाकर उसे घर आने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद से ही पत्नी रुबीनास, व्यवसायी विवेक उर्फ विक्की, कच्ची खमरिया निवासी अतीक अहमद, जावेद मलिक, नावेद मलिक और सीरीनाज आपस में सांठगांठ कर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगे। आरोप है कि इसी साजिश के तहत पत्नी ने खाने में जहर देकर उसे मारने का षडय़ंत्र रच लिया। मालूम चलते ही उसने वह खाना नहीं खाया। बाद में उसने पत्नी ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने और परिवार संभालने के लिए कहा। आरोप है कि पत्नी रुबीनास उसकी गुहार को ठुकराते हुए कीमती जेवर लेकर घर छोडक़र चली गई। जब इस संबंध में आरोपियों से पत्नी को घर वापस भेजने को कहा तो धमकी मिलने लगी। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपों की सच्चाई जानने के लिए दारोगा सतेंद्र को विवेचनाधिकारी बनाया गया है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण से युवक की मौत
Next: सादगी से मनाया गया अन्नकूट मेला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.