Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी की हत्या कर पति खुद भी फांसी पर झूला
  • हरिद्वार

पत्नी की हत्या कर पति खुद भी फांसी पर झूला

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कनखल क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक ने सरिया और डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच 12 साल का वैवाहिक संबंध था और एक गोद लिया बेटा भी था। हरिद्वार पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरिद्वार पुलिस के सीओ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कनखल थाना क्षेत्र में जमालपुर कलां की वसंत कुंज कॉलोनी में ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ रहता था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए एंगल के सहारे ऋषि कुमार का शव बगल के खाली प्लाट की तरफ फांसी पर लटका देखा तो कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस पड़ोसी की छत के रास्ते ऋषि कुमार के घर पहुंची और शव उतरवाया। पुलिस प्रथम तल पर पहुंची तो एक कमरे में ऋषि कुमार की पत्नी वर्षा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर लोहे की सरिया और डंडे से किए गए गंभीर वार के निशान मिले।  पास में ही सरिया और एक डंडा पड़ा था। प्रथम दृष्टि या पुलिस या मन रही है कि ऋषि कुमार ने पहले डंडे और सरिया से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को सामने का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद सब पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। अंदर पत्नी का शव पड़ा था। यह भी पता चला कि पति ने पड़ोस में हत्या के बाद फोन भी किया था,जिसमें पति ने पूछा कि दीदी क्या मैं आपके यहां आ जाऊं? पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गुस्से में पति ने पत्नी की जान ली और आत्मग्लानि में खुद की भी जान ले ली।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 जून
Next: खराब मौसम के चलते केदारनाथ के लिए नहीं चले हेलीकॉप्टर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.