Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • अपने सभी 31 न्यायाधीशों के लिए एप्पल आईफोन 13 प्रो खरीदेगा पटना हाईकोर्ट, टेंडर जारी
  • बिहार

अपने सभी 31 न्यायाधीशों के लिए एप्पल आईफोन 13 प्रो खरीदेगा पटना हाईकोर्ट, टेंडर जारी

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। पटना उच्च न्यायालय ने सभी न्यायाधीशों को एप्पल आईफोन 13 प्रो उपलब्ध कराने के लिए आपूर्तिकर्ताओं या अधिकृत डीलरों को आमंत्रित करते हुए एक टेंडर जारी किया है। इस संबंध में 21 जून को पटना उच्च न्यायालय के विशेष कार्य अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी किया गया। टेंडर के अनुसार, प्रतिष्ठित फर्म, अधिकृत डीलर, आपूर्तिकर्ता और सेवा प्रदाता विशेष कार्य अधिकारी के कार्यालय के समक्ष सीलबंद लिफाफे में कोटेशन दाखिल कर सकते हैं।
बोलीकर्ता अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर सकते हैं। नियम एवं शर्त के अनुसार पटना उच्च न्यायालय किसी भी प्रदाता कंपनी को कोई अग्रिम भुगतान नहीं करेगा। अदालत केवल उचित बैंकिंग प्रणाली (सीएफएमएस मोड) के माध्यम से भुगतान करेगी।
न्यायालय किसी भी समय बोलीदाताओं के आवेदन को रद्द करने का हकदार होगा। प्रदाता कंपनी के चयन के बाद, उसे न्यायाधीशों की आपूर्ति के लिए फोन के साथ तैयार रहना होगा। एक एप्पल आईफोन 13 प्रो 256 जीबी वाले फोन की कीमत 1.38 लाख रुपये है। पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश संजय करोल सहित 31 न्यायाधीश हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिहरे हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी
Next: पेट्रोल के लिए पैसे नहीं, घर से काम करो- केंद्रीय बैंक की कर्मचारियों से अपील

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.