Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति की मृत्यु के बाद देवर से कराई शादी, अब ससुराल वाले कर रहे उत्पीड़न
  • हरिद्वार

पति की मृत्यु के बाद देवर से कराई शादी, अब ससुराल वाले कर रहे उत्पीड़न

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
default featured image

हरिद्वार। एक महिला के पति की मौत के बाद देवर से शादी करने के बाद महिला के साथ मारपीट औऱ उत्पीड़न होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले के लक्सर इलाके से एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा कि पति की मृत्यु के बाद महिला के मायके व ससुरालियों ने सहमति से उसका पुनर्विवाह देवर के साथ करा दिया, लेकिन एक साल बाद देवर ने दूसरी शादी कर ली, जब महिला ने पहले पति का हिस्सा मांगा तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया, अब कोर्ट की शरण में जाकर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल मोहम्मदपुर की एक महिला की शादी बालावाली निवासी युवक सचिन से 2010 में हुई थी, सचिन से महिला के तीन बेटे हुए, इसके बाद 2019 में अचानक सचिन की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने महिला का पुनर्विवाह उसके देवर सुधीर से करा दिया।

पीड़ित महिला के देवर से शादी होने के बाद कई महीने तक देवर सुधीर ने महिला को बतौर पत्नी रखा, इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई तो उसके पति व सास-ससुर ने दवा देकर गर्भपात करा दिया, इसके बाद सुधीर ने महिला को छोड़कर दूसरी शादी की तैयारी कर ली, जिस पर महिला ने एतराज जताया और पुश्तैनी जमीन व मकान में अपने पहले पति सचिन का हिस्सा मांगा तो, इससे नाराज सुधीर व सास-ससुर ने महिला को मारपीट कर उसके तीनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

घर से निकालने के बाद महिला पुलिस के पास जहां मुकदमा दर्ज ना होने पर महिला ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की कोर्ट के निर्देश के बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दूसरे पति सुधीर, सास कौशल व ससुर लखमीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बनेंगे 13 हेलीपोर्ट, केंद्र सरकार देगी वित्तीय सहायता
Next: अश्लील मैसेजों और कॉल से परेशान युवती ने बीच रास्ते में युवक की चप्पलों से की धुनाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.