Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पथरी से फरार युवक और किशोरी कलियर से बरामद किया
  • हरिद्वार

पथरी से फरार युवक और किशोरी कलियर से बरामद किया

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी और युवक को पुलिस ने कलियर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला युवक दस दिन पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाने के रहने वाले एक व्यक्ति लियाकत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक जुनैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को कलियर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के मेडिकल और बयान कराने के बाद युवक को जेल भेज दिया है। वहीं, किशोरी को उसके माता-पिता की सपुर्दगी में दिया गया है। एसओ पथरी कार्यवाहक देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक व किशोरी को कलियर से पकड़ा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर असलहों की नुमाइश, छह गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा पुलिस का महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन अभियान जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.