Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर गुरुवार को नगर वन देवपुर में वन विभाग के मुख्य कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए प्रत्येक परिवार से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर हरित हरिद्वार अभियान के तहत जिले में 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक है।
भारतीय संस्कृति में वृक्ष, नदियां, पर्वत और वन सदैव पूजनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेला जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राकृतिक संपदा, हिमालय, वन, नदियां और जैव विविधता राज्य की पहचान होने के साथ पर्यटन और स्थानीय लोगों की आजीविका का भी प्रमुख आधार हैं। हरिद्वार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने लोगों से वट, पीपल और नीम जैसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन पौधा लगाना संभव नहीं है तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम महीने में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला ने किया। इस मौके पर मेयर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास
Next: बाइक अनियंत्रित होकर लेहमन पुल से नीचे गिरी, युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.