Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 17/07/2026
police staff transfer

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नागेंद्र हेम चंद्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा निरीक्षक राजीव उप्रेती को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ एवं सूचना सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया है।

उपनिरीक्षक रमेश बोरा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय कोतवाली अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष धौलछीना बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बेस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत तथा उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मजखाली, कोतवाली रानीखेत की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक अनिल जोशी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक कपिल कंबोज को पुलिस लाइन से साइबर सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा उपनिरीक्षक नवीन चंद्र सुयाल को पुलिस लाइन से कोतवाली द्वाराहाट भेजा गया है।

महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला को पुलिस लाइन से महिला कोतवाली अल्मोड़ा, महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मिस्कोट, कोतवाली रानीखेत तथा महिला उपनिरीक्षक प्रीति को पुलिस लाइन से थाना दन्या में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक भगवान सिंह को भी पुलिस लाइन से थाना भतरौंजखान स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग ने इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.49.19_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 15.03.51_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.