Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पशुपालन विभाग ने गांव-गांव शिविर लगाकर किया लोगों को जागरूक
  • पिथौरागढ़

पशुपालन विभाग ने गांव-गांव शिविर लगाकर किया लोगों को जागरूक

RNS INDIA NEWS 07/11/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग ने गांवों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी लाल सिंह सामंत ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में विभागीय योजनाओं के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सामंत ने बताया कि एक नवम्बर को विण के सुवाकोट व मूनाकोट में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, दो नवम्बर को मुनस्यारी के हरकोट व धारचूला के बजासी में पशु प्रदर्शनी,जिसमें 228 पशुपालकों ने भाग लिया। 3 नवम्बर को आठों विकासखंड में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 543 पशुपालकों के 760 पशुओं की चिकित्सा, 2150 पशुओं का टीकाकरण व 59 बांझ पशुओं की चिकित्सा की गई। चार नवंबर को 977 पशुपालकों को 2250 किलोग्राम जई, 257.75 किलोग्राम वरसीम के बीजों का वितरण किया गया। पांच नंबर को जिले में निराश्रित गोवंश को कीड़ों की दवाई खिलाई गई। छह नवंबर को कुक्कुट फार्म विण में 50 पशुपालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। जिसमें ग्राम प्रधान चैंसर राजेश्वर सिंह, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. मोहन आर्या, गंगा सिंह ने मौजूद लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सामंत ने पशुपालकों से आर्इटीबीपी, भारतीय सेना को बकरी, मुर्गी के साथ-साथ सब्जियों व दाल का उत्पादन कर व्यापार कर आजीविका बढ़ाने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर नौ लाख अठावन हजार रुपये ठगे
Next: अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी शरदोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.