Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • अल्मोड़ा

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 24/06/2026
IMG-20260624-WA0009

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर सामने आ रहे विवादों और परीक्षा प्रणाली की खामियों ने लाखों छात्रों एवं अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। भोज ने कहा कि वर्षों की मेहनत, पढ़ाई और परिवारों के आर्थिक त्याग के बाद यदि परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का विश्वास सरकारी संस्थाओं से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में अनियमितता का सीधा असर उन लाखों छात्रों पर पड़ता है जो डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। एक छात्र कई वर्षों तक तैयारी करता है और परिवार अपनी जमा पूंजी उसकी पढ़ाई पर खर्च करता है, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने से उनकी मेहनत प्रभावित होती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही खामियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने मांग की कि नीट से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, पेपर लीक या अन्य अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर मजबूत व्यवस्था बनाई जाए। भोज ने कहा कि देश का युवा रोजगार, भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं से परेशान है। सरकार को युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Next: कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.