Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंतनगर के निष्कासित 45 लेखा कर्मियों का अनशन स्थगित
  • ऊधम सिंह नगर

पंतनगर के निष्कासित 45 लेखा कर्मियों का अनशन स्थगित

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पंत विवि से निकाले गए बाह्य सेवादाता सहायक लेखा कर्मियों का विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की मध्यस्थता में कुलपति से हुई वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। पूर्व विधायक शुक्ला ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका धरना स्थगित कराया। मंगलवार को सीएम धामी के हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने उनसे मुलाकात की और सहायक लेखाकर्मियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर उपस्थित कुलपति को पूर्व विधायक शुक्ला के साथ बैठकर इस मामले का निस्तारण करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकारों की भर्ती होने के बाद से उन पदों पर बाह्य सेवादाता के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निकाले जाने पर सहायक लेखा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पूर्व विधायक शुक्ला ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचकर कुलपति व वित्त नियंत्रक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर समस्या के समाधान के लिए मंथन किया। सहायक लेखाकारों के समकक्ष रिक्त पदों पर निकाले गए सभी बाह्य सेवादाताओं को समायोजित करने की मांग की। कार्यवाहक कुलपति डॉ. एके शुक्ला मामले में एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक समाधान निकालने के आश्वासन के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आंदोलनरत लेखा कर्मियों को जूस पिलाकर उनका धरना स्थगित करवा दिया। इस दौरान दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार, जीवन सिंह नेगी, नवीन चंद्र जोशी, सुरेंद्र कुमार, शुभम कुमार समेत दर्जनों लिखा कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लेऑफ की एक टीम हुई फाइनल, अब 8 टीमों के बीच 3 पायदानों के लिए होगी जंग
Next: छापामारी में अनैतिक कार्य करते होटल मालिक और महिला को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.