Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • प्लेऑफ की एक टीम हुई फाइनल, अब 8 टीमों के बीच 3 पायदानों के लिए होगी जंग
  • खेल

प्लेऑफ की एक टीम हुई फाइनल, अब 8 टीमों के बीच 3 पायदानों के लिए होगी जंग

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
ipl.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 पॉवन्टस टेबल की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने फिर से टॉप पर कब्जा जमा लिया है। 18 अंक गुजरात की टीम ने हासिल कर लिए हैं और इसी के साथ इस टीम ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अभी तक लखनऊ सुपर जाएंट्स पहले पायदान पर थी। दोनों टीमों के खाते में 16-16 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट लखनऊ का बेहतर था। वहीं, आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए अब एक टीम फाइनल हो गई है, जबकि बाकी बचे तीन पायदानों के लिए अब 8 टीमों में जंग होगी, क्योंकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। गुजरात ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि मुंबई बमुश्किल 10 अंकों तक पहुंच पाएगी। ऐसे में बाकी 8 टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन अपने दम पर क्वालीफाई करने का मौका कुछ ही टीमों के पास है।

मौजूदा समय में आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के बाकी बचे तीन पायदानों पर कब्जा जमाने का मौका लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास है। यही वो टीमें हैं, जिनके खाते में 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। लखनऊ के खाते में 16, राजस्थान और बैंगलोर के खाते में 14-14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के पास 16-16 अंकों तक पहुंचने का मौका है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स 14-14 तक पहुंच सकती हैं। इनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना तभी संभव होगा, जब इन टीमों के हिसाब से बाकी टीमों के नतीजे आएं। ऐसे में यही हो सकता है कि राजस्थान और बैंगलोर अपने बाकी के एक भी मैच न जीतें और दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब भी सिर्फ 14-14 अंक तक पहुंच पाएं। इस स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर केकेआर और सीएसके के पास क्वालीफाई करने का मौका होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को अभियान चलाने के निर्देश
Next: पंतनगर के निष्कासित 45 लेखा कर्मियों का अनशन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.