Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • भारी बारिश ने पाकिस्तान में बरपाया कहर, 24 घंटे में 36 लोगों की मौत, 10,000 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट
  • अंतरराष्ट्रीय

भारी बारिश ने पाकिस्तान में बरपाया कहर, 24 घंटे में 36 लोगों की मौत, 10,000 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 145 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में अपनी जान गंवाने वालों में कम से कम सात बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं।

एनडीएमए ने शनिवार शाम को कहा कि देश का दक्षिणी सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था, जिसमें 18 लोग मारे गए और 128 अन्य घायल हुए। इसके बाद उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 11 लोगों की मौत हुई और पूर्वी पंजाब प्रांत में सात मौतें हुईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुल 27,870 घर नष्ट हो गए, 10,860 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 170010 आंशिक रूप से।
एनडीएमए ने कहा कि जून के मध्य से इस मौसम की मानसूनी बारिश से पाकिस्तान में मरने वालों की कुल संख्या 728 हो गई है, जिसमें 156 महिलाएं और 263 बच्चे शामिल हैं, साथ ही 1,291 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा 116,771 घर, 129 पुल और 50 दुकानें नष्ट हो गई हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीएमए, अन्य सरकारी संगठनों, स्वयंसेवकों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बचाव और राहत कार्य जारी हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा कि सेना के जवान सिंध और इसकी राजधानी कराची में बाढ़ राहत उपकरणों के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे।
आईएसपीआर ने कहा कि सेना के बचाव दल सिंध के प्रभावित इलाकों में पानी निकालने के अभियान और राशन वितरण कर रहे हैं, कराची और सिंध आंतरिक इलाकों में लगातार बारिश और शहरी बाढ़ के मद्देनजर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 साल से एलओसी पर होता है गणेश उत्सव, ये है मान्यता
Next: 360 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.