Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पहले दस दिन पूरी सावधनी बरतते हुए आएं केदारनाथ धाम
  • रुद्रप्रयाग

पहले दस दिन पूरी सावधनी बरतते हुए आएं केदारनाथ धाम

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज से विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा का श्रीगणेश हो जाएगा। ऐसे में केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री पहले दस दिन पूरी सावधानी बरतते हुए ही केदारनाथ आएं। प्रशासन और पुलिस भी लगातार यात्रियों से मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा पर आने का आग्रह कर रही है। केदारनाथ धाम में बीते कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। सोमवार को बाबा केदार की डोली के धाम पहुंचने पर भी हल्की बर्फबारी हुई। वर्तमान में केदारनाथ धाम और आप-पास करीब 4 फीट बर्फ मौजूद है ऐसे में रास्तों में फिसलन है तो कई जगहों पर मुश्किलें भी है। साथ ही तापमान में काफी कमी है। हालांकि प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से यहां तीर्थयात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई गई है किंतु मौसम यहां सबसे बड़ी अड़चन पैदा कर रहा है। बीते कई दिनों से बर्फबारी के चलते वैसी सुविधाएं जुट नहीं पाई जैसी सामान्य मौसम में यहां जुटाई जाती है। इस लिहाज से केदारनाथ धाम की यात्रा में पहले दस दिन विशेष सावधानी बरतने के हैं। केदारनाथ धाम की विषम परिस्थिति में कई बार अधिक उम्र और छोटे बच्चों को मुश्किलें पैदा होती है इसलिए ऐसे तीर्थयात्री जो केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे हैं उन्हें मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में अभी भी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में जो यात्री केदारनाथ आए वह पूरी तैयारी और मौसम के अनुसार व्यवस्था के साथ यात्रा शुरू करे। साथ ही मौसम का अपडेट जरूर ले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मक्कूमठ से तुंगनाथ को रवाना हुई भगवान तुंगनाथ की डोली
Next: एनआईटी के स्थायी कैंपस का निर्माण न होने पर जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.