Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एनआईटी के स्थायी कैंपस का निर्माण न होने पर जताया रोष
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

एनआईटी के स्थायी कैंपस का निर्माण न होने पर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  प्रगतिशील जनमंच और एआईडीएसओ छात्र संगठन की ओर से श्रीनगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दोनों संगठनों की ओर से एनआईटी उत्तराखंड के स्थाई परिसर का निर्माण, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि और बजट दिए जाने, संयुक्त चिकित्सालय में आवासों का निर्माण व पार्किंग, अधिगृहित किए गए जीआईएंडटीआई मैदान को वापस दिए जाने, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से नदी में पर्याप्त पानी छोड़ने सहित 10 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। रविवार को पीपल चौरी में प्रगतिशील जनमंच, उत्तराखंड आंदोलनकारी और डीएसओ छात्र संगठन ने धरना-प्रदर्शन के दौरान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010 में एनआईटी के लिए सुमाड़ी में 120 हेक्टेयर भूमि दान दी गई थी। जिस पर कि 3.50 करोड़ की लागत से चाहरदीवारी करवाई गई। इसके अलावा एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण के लिए दो बार शिलान्यास भी किया गया लेकिन आज तक एनआईटी के स्थाई परिसर का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय के विस्तारीकरण के लिए भूमि और बजट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जबकि उप जिला अस्पताल में आवासों की कमी से डॉक्टर और कर्मचारी परेशान है। जनमंच ने रेलवे सुरंगों के निर्माण में भारी विस्फोटों का प्रयोग न करने, नगर की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किए जाने, श्रीनगर बस डिपो को सुविधा संपन्न बनाए जाने आदि की मांग भी की। धरना-प्रदर्शन में मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, गजेंद्र दानू, योगेंद्र काण्डपाल, प्रभाकर बाबुलकर, कुलदीप चंद, रेशमा, विमला, रजनी देवी, मीना चंदोला, विनोद मैठाणी, अनिता रावत, कादंबरी, यशोदा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले दस दिन पूरी सावधनी बरतते हुए आएं केदारनाथ धाम
Next: प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.