Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ओवर रेटिंग को लेकर शराब के ठेके पर हंगामा
  • हरिद्वार

ओवर रेटिंग को लेकर शराब के ठेके पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  अंग्रेजी शराब की बोतलों पर प्रिंट से ज्यादा दाम वसूलने से नाराज लोगों ने कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली। ग्राहक की तहरीर पर ठेके के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
रविवार को कुछ ग्राहक लक्सर में हरिद्वार रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने शराब के जो ब्रांड खरीदे, ठेके के सेल्समैन ने उनके ऊपर प्रिंट किए गए अधिकतम मूल्य से दस रुपये प्रति बोतल बढ़ाकर लिए। एक ग्राहक ने पेटीएम से भुगतान करने के बाद बोतल पर लिखा अधिकतम मूल्य पढ़ा तो ज्यादा पैसे लेने की बात पकड़ में आ गई। इसके बाद ठेके पर काफी लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि ठेकेदार की शह पर ही सेल्समैन ओवर रेट की वसूली कर रहा है। इस दौरान सेल्समैन ने अतिरिक्त वसूली का पैसा ग्राहकों को लौटाने की कोशिश की, पर लोग नहीं माने। इसी बीच किसी ने हंगामे की सूचना लक्सर कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल लेकर ठेके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान सेल्समैन द्वारा ग्राहकों से अधिक रकम वसूलने की शिकायत की पुष्टि हुई। पेटीएम से भुगतान करने वाले ग्राहक अर्पित चौधरी ने घटना की तहरीर भी पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सेल्समैन से पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेतों में आग लगी
Next: मकान दिलाने का झांसा देकर 7.20 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.