Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नुवान की शीशी लेकर शहीद स्मारक परिसर में पेड़ और छत पर चढ़ गए आन्‍दोलनकारी
  • देहरादून

नुवान की शीशी लेकर शहीद स्मारक परिसर में पेड़ और छत पर चढ़ गए आन्‍दोलनकारी

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
dd 02

देहरादून। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज पांच राज्य आंदोलनकारी निवान की शीशी लेकर सुबह चार बजे कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक परिसर में पेड़ और छत पर चढ़ गए। कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही उतरेंगे। वहीं, विभिन्न संगठनों से जुड़े राज्य आंदोलनकारी भी परिसर में धरना दे रहे हैं।
आज सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस बल परिसर में तैनात है। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने भी परिसर में पहुंचकर शासन से वार्ता कराने का आश्वासन दिए, लेकिन राज्य आंदोलनकारी मांग पूरी करने को लेकर अड़े हैं। सरकारी सेवा भर्ती में 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण, कार्ड धारकों को पेंशन दी जाए और चिहि्नत आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन दी जाए।
इस दौरान जगमोहन सिंह रावत उत्तरकाशी भटवाड़ी, देवेश्वरी देवी पौड़ी, रीना देवी चौहान पौड़ी, यशोदा रावत पौड़ी शहीद स्मारक में बने भवन की छत पर हैं, जबकि पौड़ी के थैलीसैंड की संपत्‍ति देवी पेड़ पर चढ़ी हैं। आंदोलनकारी सावित्री नेगी ने कहा कि सरकार ने अब तक उनकी मांगों को अनसुना किया, जिसके चलते इस तरह का रास्ता अपनाया गया है। चिहि्नत राज्य आंदोलनकरी मंच की प्रदेश महासचिव बीरा भंडारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारि‍यों की मांग पर सरकार ध्यान नही दे रही है। लंबे समय से एक समान पेंशन की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार किसी को 15 हजार, पांच हजार और 3100 रुपये दी जा रही हैं।
आंदोलनकारी भूमा रावत ने कहा कि बीते गुरुवार को सरकार ने आश्रितों के लिए पेंशन का शासनादेश जारी किया है, लेकिन जो मांग की जा रही है उस पर सिर्फ आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल दो अक्टूबर को मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर सभी परिसर में एकजुट होंगे। छत और पेड़ पर चढ़े पांचों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड राज्य निर्माण चिहि्नत आंदोलनकारी मंच से जुड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता कार्यालय  पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया
Next: पंजाब के कांग्रेसियों में चिंता पैदा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.