Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता कार्यालय  पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया
  • नैनीताल

ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता कार्यालय  पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
dd 01

हल्द्वानी। बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भीमताल विधानसभा के ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी संग पहुँचे लोगों ढोल बजाते हुए कहा कि सालों से ज्ञापन देने और अफसरों से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं। इसलिए अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाने के लिए ढोल बजाना पड़ गया। इस दौरान प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि खुटानी-धानाचूली, नौकाना से पाली, भीड़ापानी से खुजेठी समेत 15 से अधिक सड़कों की स्थिति खराब है। कहीं दोबारा निर्माण तो किसी में पैच वर्क की जरूरत है। सड़कों में गड्डो की वजह से आम लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई बार लोग खराब सड़क की वजह से चोटिल भी हो चुके हैं। नारेबाजी के दौरान लोगों ने कहा कि कई दुर्गम इलाकों में सड़क का अभाव गर्भवती व बीमार लोगों के लिए आफत बन जाता है। कुछ सड़कों के आदेश होने के बावजूद अलग-अलग स्वीकृति का हवाला देकर काम शुरू नहीं करवाया जा रहा। जिससे परेशानी लोगों को ही हो रही गया।
वहीं, वार्ता को पहुँचे मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने भीमताल की सभी सड़कों को जल्द गड्डा मुक्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द काम शुरू नहीं करवाने पर लोनिवि दफ्तर में ही अनशन होगा। प्रदर्शन में विजय बोरा, केडी रुबाली, रॉकी बृजवासी, मदन सिंह नौलिया, पूरन रुबाली, दीवान मटियाली, हेमू, वीरेंद्र, विनोद सम्भल, विनोद नगदली, सोबन चिलवाल, कुंवर मटियाली, आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next: नुवान की शीशी लेकर शहीद स्मारक परिसर में पेड़ और छत पर चढ़ गए आन्‍दोलनकारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.