Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निवेदिता हत्याकाण्ड में शामिल पिता-पुत्र गिरफ्तार
  • देहरादून

निवेदिता हत्याकाण्ड में शामिल पिता-पुत्र गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में बंगाल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हत्या के मुख्य आरोपित अंकित चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक के शव को जंगल में ले जाने के लिए अंकित ने आरोपित की कार का इस्तेमाल किया था और जिस दिन युवती की हत्या हुई थी दोनों पिता-पुत्र घटनास्थल पर ही मौजूद थे।
एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि 25 जून को हलधर मुखर्जी निवासी छोरा अस्पताल, बहला वर्धमान (बंगाल) ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उनकी बेटी निवेदिता मुखर्जी बीते आठ माह से वह देहरादून के एक निजी संस्थान में पढ़ा रही थी। अक्टूबर 2020 में फेसबुक के जरिये वह देहरादून के मैटीरियल सप्लायर अंकित चौधरी के संपर्क में आई। अंकित मूलरूप से फंदपुरी गांव सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से देहरादून में ही रह रहा है। हलधर मुखर्जी के अनुसार दोनों विवाह करना चाहते थे।
निवेदिता की अपनी मां से अंतिम बार 28 अप्रैल को फोन पर बात हुई थी। इसके बाद काफी कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। निवेदिता के स्वजन अंकित से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में अंकित से फेसबुक पर चैट की गई। चैटिंग के दौरान उसने बताया कि निवेदिता की फ्लैट से गिरने से मृत्यु हो गई है और उसने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद अंकित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे 26 जून को गिरफ्तार किया था। अंकित चौधरी के बयानों के आधार पर सामने आया कि अनुज नारंग व उसके पिता चंद्रप्रकाश नारंग निवासी निवासी नारंग स्वीट्स अपोजिट कलेक्ट्रेट थाना सदर बाजार दिल्ली रोड सहारनपुर भी घटना में शामिल हैं। शनिवार को उन्हें देहरादून से ही गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान अनुज ने बताया कि अंकित चौधरी उसका दोस्त है। दोनों नौ अप्रैल से जाखन स्थित एक ही फ्लैट में रह रहे थे। घटना वाली रात अनुज नारंग व उसके पिता चंद्रप्रकाश नारंग वहीं फ्लैट पर मौजूद थे। रात को अंकित चौधरी व निवेदिता मुखर्जी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अंकित ने बालकनी में बैठी निवेदिता को धक्का दे दिया। इसके बाद वह तीनों तुरंत नीचे पहुंचे व गंभीर रूप से घायल निवेदिता को फ्लैट में ले गए। कुछ ही देर बाद निवेदिता की मृत्यु हो गई। अंकित चौधरी अनुज की कार की डिक्की में शव डालकर जलाने के लिए मसूरी की तरफ ले गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा
Next: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी रामपुर से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.