Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा
  • देहरादून

दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। अपने तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश और शिवपुरी क्षेत्र में घूमने के लिए आया हरियाणा का एक युवक गंगा में नहाते हुए तेज बहाव में डूब गया। एसडीआरएफ और मुनिकीरेती पुलिस की टीम ने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन गंगा में उसका पता नहीं चल पाया। मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शनिवार को सुशील सिंह निवासी दिल्ली, ओम वीर सिंह निवासी नजफरगढ़ दिल्ली, रविंद्र कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा ने चौकी शिवपुरी में आकर सूचना दी थी कि उनका साथी रविंद्र (36 वर्ष) पुत्र दलजीत सिंह उम्र निवासी ग्राम बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर हरियाणा, नदी में नहाते समय तेज बहाव में डूब गया है। सूचना पर तत्काल चौकी का पुलिस फोर्स व फ्लड कर्मचारी युवक के तीनों दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच ढालवाला से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस, फ्लड पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और करीब 500 मीटर क्षेत्र में गंगा में डूबे रविंद्र को काफी तलाश किया, मगर उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिस कारण रेस्क्यु में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नदी के आसपास व अन्य संभावित नदी किनारे क्षेत्रों में लगातार उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवक की स्वजन को घटना की सूचना दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नलकूप ऑपरेटर से एक लाख की ठगी
Next: निवेदिता हत्याकाण्ड में शामिल पिता-पुत्र गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.