Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • टैक्सी संचालकों ने जुलूस निकाल किया नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध
  • पिथौरागढ़

टैक्सी संचालकों ने जुलूस निकाल किया नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
02 (14)

पिथौरागढ़। टैक्सी यूनियन और पुलिस के बीच पार्किंग को लेकर चल रही तकरार थमने का नाम नहीं ले रही। टैक्सी संचालकों ने नगर में जूलूस निकालकर नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध किया। कहा जब तक पुरानी पार्किंग व्यवस्था लागू नहीं होती वे टैक्सियों का संचालन शुरू नहीं करेंगे। मंगलवार को टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में वाहन संचालकों ने नगर में जुलूस निकाला। जुलूस देवसिंह मैदान से शुरू होकर रोड़वेज स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान टैक्सी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा पुलिस टैक्सी संचालकों का उत्पीडऩ कर रही है। स्टेशन से बाहर पार्किंग बनाए जाने से टैक्सी चालकों को कई किमी अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ेगी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना होगा। इसकी भरपाई कौन करेगा। बाद में टैक्सी संचालकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की तरह ही पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभासद के पति के खिलाफ एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Next: पहली डिजिटल जिंगल गायन प्रतियोगिता, 2 लाख के इनाम, कैलाश खेर के संग गाने का मौका

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.