Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सभासद के पति के खिलाफ एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
  • बागेश्वर

सभासद के पति के खिलाफ एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के तहत नारायणदेव वार्ड की सभासद के पति के खिलाफ एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। नीलामी का रेता खरीदने आए युवक के साथ आरोपी ने मारपीट की थी। इसके अलावा गालीगलौज और धमकाने की घटना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि मंडलसेरा निवासी सुंदर लाल पुत्र रमेश राम ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है कि वह चार अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने दो साथियों के साथ सैंज मंदिर के पास नीलाम हुई रेता उठाने गया था। तभी वार्ड निवासी राजा पांडे और उसके साथी आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट पर उतारू हो गया। मेरे दो अन्य साथियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। खुद को सभासद का पति बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। हमारे कपड़े भी फाड़ डाले। वह किसी तरह जान बचाकर भागे। उनके साथ त्रिलोक कुमार, बसंत कुमार भी थे। पीडि़त की शिकायत के बाद राजा पांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 तथा एससीएसटी एक्ट 1989 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई जीवन सिंह चुफाल को सौंपी गई है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12 से 14 अक्टूबर 2020 के मध्य निर्धारित परीक्षा हेतु जारी किए प्रवेश पत्र
Next: टैक्सी संचालकों ने जुलूस निकाल किया नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.