Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहली डिजिटल जिंगल गायन प्रतियोगिता, 2 लाख के इनाम, कैलाश खेर के संग गाने का मौका
  • उत्तराखंड

पहली डिजिटल जिंगल गायन प्रतियोगिता, 2 लाख के इनाम, कैलाश खेर के संग गाने का मौका

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
IMG-20201006-WA0001

कोविड-19 ने दुनिया भर को हैरान-परेशान कर रखा है, लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में भी कुछ लोगों में कुछ नया करने का जुनून बरकरार है। इस कड़ी में नॉरिश फूड ब्रांड ने घोषणा की है पहली डिजिटल जिंगल गाने या बजाने की प्रतियोगिता की। विजेताओं को मिलेंगे दो लाख रुपये के इनाम, नॉरिश गिफ्ट हैम्पर, साथ ही पद्यश्री गायक कैलाश खेर के साथ गाने और वीडियो में दिखने का अवसर।

प्रतियोगिता में भागीदारी नि:शुल्क है। यह प्रतियोगिता तीन हिस्सों में होगी। पहले भाग में 6 से 10 वर्ष, दूसरे में 11 से 14 वर्ष और तीसरे भाग में 15 से 18 वर्ष उम्र के प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगियों को कैलाश खेर द्वारा गाये न्यूट्रीशन की सरगम गाने को अपनी आवाज में गाना है या वाद्य यंत्रों से सुर भी दिये जा सकते हैं। प्रतिभागियों को अपने गाने या वाद्य यंत्र पर बजाये गाने का वीडियो प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए ऑनलाइन भेजना होगा।

प्रतिभागी इस एंथम गीत को नॉरिश की वेबसाइट nourishstore.co.in या कैलाश खेर के सोशल मीडिया चैनल पर देख सकते हैं। भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ईवेन्ट माइक्रोसाइट पर रजिस्टर करना होगा और अपना वीडियो भी इसी साइट पर पोस्ट करना होगा।

प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक एंट्री को संगीत विशेषज्ञों की एक टीम सुनेगी और प्रत्येक कैटेगरी से सर्वश्रेष्ठ 30 प्रतिभागियों का चुनाव करेगी। चुने हुए सभी प्रतिभागी अगले यानी बैटल राउंड में शामिल होकर ज़ूम जैसे किसी प्लेटफार्म पर लाइव परफॉर्म करेंगे। इस राउंड में दर्शक भी अपने चहेते गायकों को वोट कर सकते हैं।

कुल 90 प्रतिभागियों को आठ चरणों मे भाग लेना होगा, जिसमें से नौ श्रेष्ठ प्रतिभागी चुने जायेंगे। इन चुने हुए नौ प्रतिभाशाली गायकों में से प्रत्येक कैटेगरी के सर्वश्रेष्ठ गायक की घोषणा स्वयं कैलाश खेर एक फेसबुक लाइव ईवेंट में करेंगे और चुने हुए तीन गायकों को अपने साथ वीडियो में गाने का निमंत्रण भी देंगे।

नॉरिश के कार्यकारी निदेशक आशीष खंडेलवाल ने कहा, ‘नॉरिश ब्रांड बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी प्रदान करता रहे, ऐसा हमारा सोचना है। हम भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते रहेंगे। ‘

कैलाश खेर ने इस मौके पर कहा, ‘मैं नॉरिश और आशीष खंडेलवाल को इस संगीत प्रतियोगिता के लिए बधाई देता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि मुझे प्रतिभाशाली गायकों को सुनने-चुनने का मौका दिया। मुझे उम्मीद है इस प्रतियोगिता में बच्चे और युवा गायक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी संचालकों ने जुलूस निकाल किया नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध
Next: हाथरस मामले की सुनवाई 1 सप्ताह के लिए टली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.