Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नेपाली श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला; फिर खुद की आत्महत्या
  • पौड़ी

नेपाली श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला; फिर खुद की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड में कोटद्वार के गांव डबोली गांव में रह रहे एक नेपाली मूल के श्रमिक ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला और फिर खुद भी खाई में कूदकर अपनी जान दे दी। कोतवाली लैंसडाउन पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पिता-पुत्र को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाला जा चुका था। अबोध बच्चे की मां कमला देवी ने लैंसडाउन पुलिस को बताया कि उसका पति ललित, मूल निवासी चामुंडा विंदरा सैनी, वार्ड नंबर 8, जिला टैलेख, प्रांत करमाली, नेपाल ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ झगड़ा किया। परेशान होकर जब वह अपने करीब तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर घर से बाहर निकली, तो पति ललित ने उसके हाथ से बच्चा छीनकर खाई में फेंक दिया।
इसके बाद दोनों बच्चे को खोजने के लिए खाई में उतर गए। बच्चे के नहीं मिलने पर पति ललित ने भी अचानक खाई में छलांग लगा दी। कमला ने बताया कि इसके बाद वह घबरा गई और काफी डर गई। उसने गांव वालों की मदद से खाई में बच्चे और पति की तलाश शुरू की।
बच्चा तो खाई में मृत पड़ा मिल गया, लेकिन पति ललित काफी देर बाद मिला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन जब तक उसे चैलूसैंण अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सक ने ललित को मृत घोषित कर दिया। लैंसडाउन पुलिस पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को लेकर कोटद्वार पहुंची।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next: पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.