Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
  • हरिद्वार

पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में दीपावली की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पटाखे जलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि दो अन्य आंशिक रूप से झुलस गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह अधमरा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात भिक्कमपुर गांव के निवासी सौरभ, राहुल और दीपक पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के ही 60 वर्षीय गोवर्धन का उनसे पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर गोवर्धन ने तीनों युवकों पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि राहुल और दीपक को मामूली जलन आई।

तेजाब फेंकने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह अधमरा हो गया। इसके बाद ग्रामीण घायल गोवर्धन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय गोवर्धन नशे में था। दीपावली की रात हुई इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी की पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाली श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला; फिर खुद की आत्महत्या
Next: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.