Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ अभीजीत मुहूर्त में ठीक 11: 36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। जहां पर श्रद्धालु आगामी छह माह तक मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने मां की भोग मूर्ति के दर्शन किए।
इसके बाद अमृत बेला, स्वाती नक्षत्र प्रीतियोग शुभ लग्न अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 11: 20 पर डोली को मंदिर से बाहर लाया गया और 11:36 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा और गंगा लहरी का पाठ किया। डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। आर्मी बैंड की धुन और परंपरागत ढोल दमाऊ की थाप के साथ तीर्थ पुरोहित गंगा की डोली को लेकर शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए पैदल रवाना हुए। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि डोली रात्रि विश्राम के लिए मुखबा से चार किमी पहले चंदोमति देवी के मंदिर में पहुंचेगी, जहां से अगले दिन 23 अक्तूबर की सुबह मां गंगा की डोली मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी और मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर में पहुंचेगी। कपाटबंदी में यह रहे मौजूद गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, सत्येन्द्र सेमवाल, मुकेश सेमवाल, पवन सेमवाल, महेश सेमवाल, रजनीकांत सेमवाल, एसडीएम भटवाड़ी सालिनी नेगी, प्रभरी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला सहित तीर्थ पुरोहित एवं देश-विदेश के श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौवर्धन पर्व पर गौ सदन ज्योली में हुआ गौ संवर्धन यज्ञ
Next: नेपाली श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मार डाला; फिर खुद की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.