Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नवरात्रि में भजन चलाने को लेकर महिला से मारपीट, चेन छीनने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

नवरात्रि में भजन चलाने को लेकर महिला से मारपीट, चेन छीनने का आरोप

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान भजन चलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। वहीं सोने की चेन भी छीन ली। गीता देवी के अनुसार, उनका नवरात्रि का व्रत चल रहा है और वह प्रतिदिन माता के भजन स्पीकर पर सुनती हैं। शनिवार सुबह भी उन्होंने भजन लगाए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले परिवार ने आवाज कम करने को कहा, जिस पर उन्होंने तुरंत स्पीकर की आवाज धीमी कर दी। कुछ देर बाद उनके पति अनिल शर्मा ई-रिक्शा लेकर बाहर चले गए। आरोप है कि पति के जाने के बाद पड़ोस के सात-आठ लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और गले से सोने की चेन छीन ली। इसी बीच उनके पति भी घर लौट आए, जिन्होंने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम के पुजारी कैलाशानंद महाराज को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Next: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का समापन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.