Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पर केस
  • हरिद्वार

नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पर केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

रुडकी। बिना लाइसेंस स्टोर मेडिकल स्टोर चलाने के साथ ही नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोपी युवक के खिलाफ औषधि निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। सीधड़ू गांव के किसी व्यक्ति ने हाल ही में औषधि विभाग से शिकायत की थी कि उनके गांव में मेडिकल स्टोर के संचालक की ओर से युवाओं और किशोरों को नशे की दवाइयां बेची जा रही हैं। शिकायत पर औषधि निरीक्षक अनिता भारती अपनी टीम के साथ सीधड़ू पहुंची और मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर के संचालन का लाइसेंस ही नहीं बनवाया गया है। इसके अलावा स्टोर की तलाशी लेने पर वहां काफी मात्रा में प्रतिबंधित और नशे की दवाइयां मिली थी। टीम ने वहां से कुछ ऐसी दवाएं भी पकड़ी थी, जिन पर न तो उनके साल्ट का नाम था और न ही और दवा बनाने वाली कंपनी का नाम, पता अंकित नहीं था। टीम ने ऐसी दवाओं का सैंपल लेने के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया था। बाद में टीम ने उसे लक्सर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि औषधि निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी गुलसिताब पुत्र सलीम निवासी नसीरपुर कलां उर्फ दौड़बसी थाना पथरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूलों में नहीं होंगी गृह परीक्षाएं, प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा में छूट
Next: प्रदेश महामंत्री व विधायक से मिले बीएड बेरोजगार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.