Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश महामंत्री व विधायक से मिले बीएड बेरोजगार
  • देहरादून
  • हरिद्वार

प्रदेश महामंत्री व विधायक से मिले बीएड बेरोजगार

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

रुडकी। बीएड टीईटी मेरिट संगठन के पदाधिकारियों ने देहरादून में भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजानदास और विधायक विनोद चमोली से मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में बीएड टीईटी मेरिट के पदों को बढ़वाने की मांग की। दोनों विधायकों ने इस बाबत शिक्षा मंत्री से बात की है।
बीएड टीईटी मेरिट संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक खजानदास से और फिर विधायक विनोद चमोली से मंलाकात की। उन्होंने दोनों विधायकों को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में प्राथमिक शिक्षकों के सामान्य और बैकलॉग के 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। मामला नैनीताल हाईकोर्ट चले जाने की वजह से प्रक्रिया लंबित पड़ी थी। अक्टूबर 2020 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। बताया कि 2018 से अब तक प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के और भी पद रिक्त हुए हैं। सरकार ने बैकलॉग के बाकी पदों पर नई नियमावली 2019 के तहत भर्ती करने के आदेश दिए हैं। इससे इन पदों पर सिर्फ डीएलएड युवक की आवेदन कर पाएंगे और बीएड टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार अधिक संख्या में होने के बावजूद इससे वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएड टीईटी मेरिट के पदों की संख्या भी बढ़ाकर कम से कम 1500 की जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों विधायकों ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से फोन पर बात की है। साथ ही दोनों ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती में बीएड टीईटी के पद बढ़ाए जाने की सिफारिश की है। प्रतिनिधि मंडल में वीर सिंह, ब्रज भूषण, पंकज, गोपाल, बॉबी, पवन चौहान, सुनीता, कोमल, बबीता आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पर केस
Next: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.