Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास
  • नैनीताल

नैनीताल में होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। ठगों के निशाने पर नैनीताल के पर्यटन व्यवसायी आ चुके हैं। नैनीताल में एक बार फिर एक होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास का मामला सामने आया है। होटल के महाप्रबंधक की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित होटल ला निवासी के महाप्रबंधक प्रशांत पांडे ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि ठगों ने उनके होटल की वेबसाइट को हैक कर उसी की तरह की एक नई वेबसाइट बना दी है। जिसमें होटल स्वामी का मोबाइल नंबर हटाकर कोई दूसरा ही नंबर डाल दिया गया है। इन नंबरों पर पर्यटकों से बुकिंग लेने के साथ ही उनसे पैसे भी ट्रांसफर कराने की कोशिश की जा रही है। उनकी वेबसाइट का डेटा भी रिकवर नहीं हो पा रहा। ऐसे में होटल में बुकिंग लेने वाले पर्यटकों के साथ ठगी का अंदेशा है। साथ ही इससे होटल की छवि को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इसलिए जरूरी है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए वेबसाइट को हैकरों से मुक्त कराते हुए ठगी के प्रयास को रोका जाना चाहिए। वहीं मामले में मल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट ने कहा कि होटल के महाप्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला साइबर को भेज दिया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल के होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने की कोशिशें बीते कुछ समय से तेजी से बढ़ रही हैं। दरअसल ठग प्रसिद्ध होटलों की वेबसाइट को हैक कर उसकी बुकिंग आईडी पर अपने नंबर डाल देते हैं। जिससे ग्राहक बुकिंग कराते हुए सारा पैसा ठगों के खाते में डाल देता है। ग्राहक को होटल बुकिंग की फर्जी पर्चीमिल जाती है। पर जब ग्राहक होटल पहुंचतता है तो उसे पता चलता है कि उसके साथ ठगी हुई है। वहीं इस तरह की घटनाओं के कारणनैनीताल के पर्यटन के साथ ही होटल की भी काफी बदनामी होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव, 14 मरीज हुए स्वस्थ
Next: होम स्टे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी: राज्यपाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.