Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की जबरन शादी कराने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर यूपी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी रुद्रपुर में अपनी नानी के घर रहकर कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही थी। 23 अप्रैल को वह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि बगवाड़ा भट्टा निवासी शिवा साहनी नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसी रात करीब एक बजे युवक की मां, दादी, बुआ और चाची ने मिलकर नाबालिग की जबरन शादी करवा कर मांग भरवा दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष लड़की को उसके घर लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो आरोपियों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एसएसआई केसी आर्या ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईस्कूल में लविश और इंटर में वंशिका जिला टॉपर
Next: पलायन प्रभावित गांवों में रोजगार सृजन पर जोर, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.