Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईस्कूल में लविश और इंटर में वंशिका जिला टॉपर
  • हरिद्वार

हाईस्कूल में लविश और इंटर में वंशिका जिला टॉपर

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटर में वंशिका ने जिला टॉप कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है तो हाईस्कूल में लविश ने अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों कक्षाओं में कई छात्रों ने भी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर हरिद्वार को गौरवान्वित किया है। इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, जो प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान है। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 की छात्रा कशिश शर्मा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
चौधरी बालचंद सिंह सैनी इंटर कॉलेज ढण्ढेडी की छात्रा तनिषा ने भी 96.60% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शहिदे आजम इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा के छात्रा मिसबा ने 96% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में सिटि पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज रुड़की के लविश ने जिला टॉप किया है। लविश ने हाईस्कूल में 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र अरुण शर्मा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अरुण शर्मा ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद के छात्र जोनिश कुमार ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जोनिश कुमार ने हाई स्कूल में 95.20% अंक प्राप्त किए हैं। जबकि आरएमपीपी गुरुकुल नारसन के छात्रा आरुषि ने 95% अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, जीवनरक्षक तकनीकों की दी जानकारी
Next: नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.