Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

भाई समेत चार लोगों ने किया था रेप

जयपुर ,15 दिसंबर (आरएनएस)। राजस्थान के नागौर जिले की एक नाबालिग लडक़ी ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि लडक़ी के साथ दुष्कर्म हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लडक़ी का भाई भी शामिल है। पादुकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीडि़त लडक़ी की उम्र 14 वर्ष है और वह अविवाहित है। मामला तब सामने आया जब लडक़ी को लेकर परिवार वाले रविवार को अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां लडक़ी ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी। नाबालिग लडक़ी अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है। नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीडि़ता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लडक़ी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के बाद जापान में इस महामारी ने मचाया कोहराम, 11,000 पक्षियों को मारकर दफऩ करने का आदेश
Next: बगैर कोविड रिपोर्ट के किसी को भेजा घर तो किसी को दी प्रवेश की अनुमति

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.