Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बगैर कोविड रिपोर्ट के किसी को भेजा घर तो किसी को दी प्रवेश की अनुमति
  • पिथौरागढ़

बगैर कोविड रिपोर्ट के किसी को भेजा घर तो किसी को दी प्रवेश की अनुमति

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को अनिवार्य तौर पर कोरोना रिपोर्ट साथ लानी थी, लेकिन महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं बगैर कोविड रिपोर्ट के ही महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय प्रशासन भी छात्र-छात्राओं के साथ दोहरा रवेय्या अपनाता दिखा। कोविड रिपोर्ट न लाने पर कुछ छात्र-छात्राओं को वापस घर भेज दिया तो तो कुछ को कक्षा में प्रवेश दिया गया। बकाएदा प्रोफेसर छात्र-छात्राओं को पढ़ाते दिखे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी कर महाविद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी छात्र-छात्राओं से कोरोना रिपोर्ट भी साथ लाने को कहा था। इसके साथ ही अभिभावकों की ओर से लिखित सहमित पत्र भी महाविद्यालय प्रशासन को देना था। मंगलवार को लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नौ माह बाद सात छात्र-छात्राएं पहुंचे। छात्र-छात्राओं को उम्मीद थी कि अब उनकी पढ़ाई सुचारू हो पाएगी, लेकिन कोविड रिपोर्ट साथ न लाने पर महाविद्यालय प्रशासन ने तीन छात्र-छात्राओं को वापस घर जाने को कहा। इस पर वह वापस घर लौट गए। वहीं महाविद्यालय पहुंचे चार अन्य छात्रों के पास भी कोविड रिपोर्ट नहीं थी। साथ ही परिजनों का सहमति पत्र भी वे साथ लेकर नहीं आए थे, लेकिन महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग में चारों छात्र-छात्राएं पढ़ते नजर आए। पूछने पर प्रोफेसरों ने बताया कि छात्र-छात्राओं के कल रिपोर्ट लाने को कहने पर उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं मुनस्यारी, बेरीनाग महाविद्यालय में भी पहुंचे 40 छात्र-छात्राएं बगैर कोविड रिपोर्ट के आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज
Next: कपकोट विस के 42 विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.