Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के बाद जापान में इस महामारी ने मचाया कोहराम, 11,000 पक्षियों को मारकर दफऩ करने का आदेश
  • उत्तराखंड

कोरोना के बाद जापान में इस महामारी ने मचाया कोहराम, 11,000 पक्षियों को मारकर दफऩ करने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

टोक्यो ,15 दिसंबर । पूरी दुनिया लगभग एक साल से कोरोना वायरस से जूझ रही है। इसी बीच एक और डरा देने वाली खबर सामने आई है। जापान में बर्ड फ्लू ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बताया जा रहा है कि जापान के 10 राज्य इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहां रिकॉर्ड स्तर पर बर्ड फ्लू का प्रभाव देखा जा रहा है जिसके बाद बड़ी संख्या में पक्षियों को मारकर दफनाने के आदेश दिए गए हैं। जापान के कृषि मंत्रालय ने कहा है कि करीब 11,000 पक्षियों को मारकर उन्हें दफन किया जाएगा। यह फैसला दक्षिण-पश्चिम जापान के शिगा प्रान्त में हिगाशीओमी शहर में एक पोलेट्री फॉर्म में अंडे से एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने के बाद लिया गया था। इसके अलावा कागवा प्रांत में भी भी बर्ड फ्लू का नया प्रकोप देखा जा रहा है। इसकी शुरुआत पिछले महीने हुई थी। वहीं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, जापान और पड़ोसी दक्षिण कोरिया में फैली यह महामारी दुनिया भर में मुर्गों की मौत के लिए जिम्मेदार दो अलग-अलग उच्च रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) में से एक है। यह सबसे पहले यूरोप में जंगली पक्षियों में पैदा हुआ था। एफएओ के एक वरिष्ठ पशु स्वास्थ्य अधिकारी मधुर ढींगरा ने कहा, जापान में पाया जाने वाला वायरस आनुवंशिक रूप से हाल के कोरियाई वायरस और इस तरह 2020 की शुरुआत में यूरोप में वायरस से संबंधित हैं। इसका मतलब ये है कि वर्तमान में पूर्वी एशिया और यूरोप में दो अलग-अलग एच 5 एन 8 एचपीएआई वायरस मौजूद हैं जो महामारी फैला रहे हैं एफएओ ने अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल ही में यूरोप में फैले बर्ड फ्लू वायरस के प्रसार से बचने के लिए खेतों की निगरानी के लिए अलर्ट जारी किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडा में कोरोना से 13,500 लोगों की मौत, टीके की पहली खेप भी पहुंची
Next: नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.