Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के हरिद्वार डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत व्यक्ति को मनरेगा मजदूर दिखाकर भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में संबंधित व्यक्ति ने 19,754 रुपये की पूरी राशि राजकोष में जमा कर दी। वहीं, लापरवाही पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लोकपाल मनरेगा बीएस नेगी ने बताया कि उप जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला विकास अधिकारी के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता फिरोज, अकिल, तौकिर, राशिद और इकबाल ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत पीरपुरा में तालाब की मिट्टी का अवैध विक्रय किया गया तथा मनरेगा में फर्जी भुगतान किए गए। शिकायत में हरिद्वार डिपो में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत वसीम पुत्र इदरीश को मनरेगा मजदूर दर्शाकर मजदूरी का भुगतान करने का भी आरोप लगाया गया था। लोकपाल ने बताया कि 29 मई 2026 को स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। तकनीकी जांच में लघु सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता अरविंद कुमार भास्कर ने सहयोग किया। जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं ने मनरेगा से बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए कोर कटिंग की मांग भी उठाई, लेकिन लोकपाल ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के वार्षिक मास्टर सर्कुलर-2024 के अनुसार पांच लाख रुपये से कम लागत वाले कार्यों में कोर कटिंग का प्रावधान नहीं है। जांच में सभी कार्य इसी श्रेणी के पाए गए। जांच के दौरान वसीम ने स्वीकार किया कि उन्हें त्रुटिवश मनरेगा के तहत भुगतान हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के बाद उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कोई कार्य नहीं किया और जांच के बाद प्राप्त 19,754 रुपये की पूरी राशि खंड विकास अधिकारी, नारसन के कार्यालय में राजकोष में जमा करा दी। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का आश्वासन भी दिया। लोकपाल ने अपने आदेश में कहा कि जिस अवधि में वसीम परिवहन विभाग में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत थे, उसी दौरान उन्हें मनरेगा मजदूर दिखाकर भुगतान किया गया। यह ग्राम पंचायत स्तर पर अभिलेखों के सत्यापन और जिम्मेदार अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। मामले में दोषी पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक पर गलत मस्टर रोल में उपस्थिति दर्ज करने और गलत भुगतान की संस्तुति करने के लिए एक हजार रुपये तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही खंड विकास अधिकारी नारसन को दंडादेश का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित कर निर्धारित समय में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
Next: जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.