Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

शिविर में स्वास्थ्य जांच, स्वरोजगार, पेंशन, बीज व महालक्ष्मी किट का वितरण

कोटद्वार(आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एक ही स्थान पर सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।शिविर में पहुंचे लोगों के आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।शिविर में कुल 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। उद्योग विभाग ने 50 लोगों को ऋण वितरण समायोजन पत्र आदि प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की जांच की। ग्राम्य विकास विभाग ने 10 युवाओं के रोजगार आवेदन भरवाए। आयुर्वेद विभाग ने 10 लाभार्थियों को निशुल्क औषधियां वितरित कीं। समाज कल्याण विभाग ने पांच लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी, जबकि बाल विकास विभाग ने तीन पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट और उद्यान विभाग ने 20 लाभार्थियों को सब्जी के बीज वितरित किए।शिविर में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पं. डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, मेयर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, नगर आयुक्त पीएल शाह, एसडीएम संदीप कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Next: उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.