Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी
  • हरिद्वार

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सिंचाई करने और कीटों, रोगों के संक्रमण से बचाव के लिए फसलों का निरीक्षण करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गेहूं, जौ, गन्ना, चना, सरसों, टमाटर आदि फसलों की सिंचाई करने की सलाह किसानों को जारी की है। साथ ही गन्ने की कटाई 18 फीसदी ब्रिक्स अनुपात पर करने, चने की फसल में फली छेदक कीट की जांच करने, सरसों की फसल में सफेद रतुआ और झुलसा रोग की जांच करने, फसल में पके हुए टमाटर को तोड़ने और कीटनाशक का प्रयोग करने की सलाह भी किसानों को दी है। वहीं, हरिद्वार में लगातार गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। फरवरी माह में रोजाना दिन में तेज धूप निकलने के कारण ठंड कम हो गई है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्प्रिंग डेल्स स्कूल में छात्रों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
Next: पिटकुल एमडी की नियुक्ति पर यूकेडी ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.