Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिटकुल एमडी की नियुक्ति पर यूकेडी ने उठाए सवाल
  • देहरादून

पिटकुल एमडी की नियुक्ति पर यूकेडी ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को पार्टी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत केन्द्रीय कार्यालय कचहरी रोड में हुई प्रेसवार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को पारित आदेश में प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए सरकार को अंतरिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ताओं द्वारा नियुक्ति अधिनियम के नियम 9 ए व 9ए(4) के उल्लंघन का मामला उठाया गया था, जिसे न्यायालय ने प्रथम दृष्टया स्वीकार किया। न्यायालय ने चयन प्रक्रिया और तकनीकी अर्हता पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी ने आरोप लगाया कि बिना आवश्यक योग्यता के इतनी महत्वपूर्ण नियुक्ति करना गंभीर अनियमितता है। पार्टी ने मांग की कि यदि सरकार पारदर्शी है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे वित्तीय क्षति की वसूली की जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि मामले में ठोस कदम न उठाए जाने पर पिटकुल और सचिवालय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश कlला,राजेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय मंत्री रघुवीर सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला, संगठन मंत्री कपिल कुमार, रीता देवी, संतोष नौटियाल, सुमन नेगी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी
Next: देहरादून में प्रदेश के पहले ‘आंचल कैफे प्लस’ का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.